छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में संशोधन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था।

ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदला

मिली जानकारी के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5 के तहत अवकाश की श्रेणी में बदलाव किया है। इसके बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा।

file_00000000b824821186876d191040728e

9 नवंबर को रहेगा अवकाश

गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। अवकाश की घोषणा से शासकीय कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी।

News 365 days Chhattisgarh

News 365 Days Chhattisgarh — छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरें, जनसमस्याएँ, राजनीति, अपराध, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों का विश्वसनीय मंच। खबरें ताजा, खबरें असरदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *