Trending :
November 3, 2026
पाटन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव से सावनी परिक्षेत्र पाटन राज के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, मातर मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

पाटन। छत्तीसगढ़ यादव समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष यादव से सावनी परिक्षेत्र पाटन राज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय स्वागत के साथ उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

मुलाकात के दौरान सावनी परिक्षेत्र पाटन राज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष यादव को ग्राम सावनी में आगामी 11 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य मातर मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया।

file_000000002b088208bc597b1a35260394
previous arrow
next arrow
IMG-20261101-WA0007
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ ठेठवार समाज के सहसचिव देवेंद्र यदु, सावनी परिक्षेत्र पाटन राज के अध्यक्ष जितेंद्र यदु, कोषाध्यक्ष देवेश यदु, ग्राम अध्यक्ष निखिल यदु सहित वेदांत यदु, प्रीतम यदु एवं हिमांचल यदु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सावनी परिक्षेत्र पाटन राज के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष यादव का आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में समाज के संगठनात्मक विकास, एकजुटता एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की कामना की।

News 365 days Chhattisgarh

News 365 Days Chhattisgarh — छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरें, जनसमस्याएँ, राजनीति, अपराध, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों का विश्वसनीय मंच। खबरें ताजा, खबरें असरदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *