पाटन

ग्राम पंचायत पहंडोर में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

पाटन। ग्राम पंचायत पहंडोर में आज धान खरीदी केंद्र से बेंद्री रोड तक बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम जनपद पंचायत पाटन के सदस्य श्रीमती कस्तूरी पन्ना लाल बंजारे, ग्राम पंचायत पहंडोर की सरपंच श्रीमती माया मढ़रिया एवं पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए सड़क की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में इस निर्माण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

file_00000000b824821186876d191040728e

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा, ग्राम पंचायत पहंडोर के पदाधिकारी श्रीमती बासन साहू, श्रीमती मीना सेन, श्रीमती उर्वशी मढ़रिया, श्रीमती पदमा वर्मा, श्री गोकुल साहू एवं श्री महेंद्र मढ़रिया और कैलाश ठाकुर उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच श्री चेतन लाल चंद्राकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

News 365 days Chhattisgarh

News 365 Days Chhattisgarh — छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरें, जनसमस्याएँ, राजनीति, अपराध, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों का विश्वसनीय मंच। खबरें ताजा, खबरें असरदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *