छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार रिपीट होने वाली थी, भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर किए वोट चोरी : राजेश ठाकुर

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तृतीय चरण की समीक्षा बैठक संपन्न, 1 नवंबर की दिल्ली महारैली को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

दुर्ग। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तृतीय चरण की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए रविवार को राजीव भवन, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुबोध हरितवाल तथा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर, पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों तथा बूथ लेवल एजेंट ने भाग लिया। बैठक में अभियान के द्वितीय चरण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा तृतीय चरण को अधिक प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । राष्ट्रीय ऑब्जर्वर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की सक्रियता की जमकर तारीफ किया और कहा कि प्रत्येक टास्क को समय रहते दुर्ग ग्रामीण जिला पूर्ण करता है।

file_00000000b824821186876d191040728e

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत वोट चोरी से हुआ प्रभावित: राजेश ठाकुर

ऑब्जर्वर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में लौटने वाली थी, लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के कारण जीत भाजपा के पाले में चली गई।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। यदि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं, तो उनका निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
श्री ठाकुर ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता को जागरूक करें तथा अभियान के उद्देश्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाएं।

तृतीय चरण में जनसंपर्क और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रियता, अनुशासन और आपसी समन्वय आवश्यक है। ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और बीएलए को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।
उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों की स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीएलए अपने-अपने बूथों में मतदाता सूची की जांच करें और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सतर्कता के साथ काम करें।
श्री हरितवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती केवल जिला या ब्लॉक स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का संगठन सक्रिय होना चाहिए। सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ अभियान को आगे बढ़ाएं और जनता के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों तथा निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के महत्व को लेकर संवाद स्थापित करें।

राकेश ठाकुर बोले—वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्राथमिकता

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के द्वितीय चरण में जिले के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा पदयात्रा, बाइक रैली, विरोध प्रदर्शन, पर्चा वितरण और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान का संदेश जनता तक पहुंचाया गया। इन कार्यक्रमों के अनुभवों के आधार पर तृतीय चरण की रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि अभियान को और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। ब्लॉक से लेकर मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना हमारी प्राथमिकता है।
श्री ठाकुर ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और बीएलए के साथ नियमित समन्वय स्थापित करें। प्रत्येक बूथ की स्थिति की समीक्षा की जाए और जहां भी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं।
उन्होंने आगे कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान का उद्देश्य जनता के बीच जाकर मतदाता अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कांग्रेसजन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।
1 नवंबर को दिल्ली महारैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली एवं विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री राजेश ठाकुर एवं पीसीसी पर्यवेक्षक श्री सुबोध हरितवाल ने संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों एवं अन्य कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महारैली में शामिल होने के लिए समय रहते अपनी यात्रा की तैयारी करें। सभी पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार टिकट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं, ताकि बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित महारैली लोकतंत्र, मतदाता अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। जिले के सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों को महारैली की तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी ने अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प

बैठक में अभियान के तृतीय चरण की कार्ययोजना, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, मतदाता सूची से संबंधित जिम्मेदारियों और दिल्ली महारैली की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति देने तथा जिला कांग्रेस कमेटी के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की गई।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अभियान को केवल निर्धारित कार्यक्रमों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाए। संगठन के प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए अभियान की गतिविधियों को नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संकल्प व्यक्त किया कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तृतीय चरण को पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ संचालित किया जाएगा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में जिले की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संगठनात्मक प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पीसीसी पर्यवेक्षक सुबोध हरितवाल, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पीसीसी महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, संतलाल बंजारे, उषा सोनवानी , शिवकुमार वर्मा, मनहरण यादव ,कमलेश साहू ,मोहन साहू , संतोष बाफना , श्रीकांत वर्मा, राजेश ठाकुर ,दानेशवर साहू, राजेश मानिकपुरी, पवन पटेल, पुरूषोत्तम तिवारी, जामवत गजपाल, पालेशर ठाकुर, लोचन यादव, शयमा चरण मनहर, सुमित नांरग अभिशेक जांगड़े, राजेश मानिक पुरी ,विजय वर्मा, स्नेहा डहरिया , नंदकुमार साहू, ओमकार निर्मलकर ,थनेशवर यदू ,हरजीत टंडन ,मनोज टंडन ,गंजानद साहू ,ज्वाला प्रसाद ,आभिनव बघेल ,रविप्रसाद , संतलाल बंजारे , उषा देवांगन, वंदना, सोहदिया, मेनिका, ञिवेणी कमलेशरी, लीना, सरोज साहू, स्नेहा डहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

News 365 days Chhattisgarh

News 365 Days Chhattisgarh — छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरें, जनसमस्याएँ, राजनीति, अपराध, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों का विश्वसनीय मंच। खबरें ताजा, खबरें असरदार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *