पाटन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी
पाटन। पाटन नगर पंचायत के खोरप शक्ति केंद्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 के बूथ क्रमांक 166 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी गई। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड के छाया पार्षद थानसिंग वर्मा के निवास पर किया गया, जहां भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की भागीदारी, ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान तथा खादी सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा बताए गए विषयों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर,श्री सागर सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत एल्डरमेन श्री दामोदर चक्रधारी, श्री गंगा प्रसाद देवांगन, श्री केशव बंछोर, श्री मिलन देवांगन, श्री घनश्याम सोनी, श्री नागेंद्र कश्यप, श्री खगेश देवांगन एवं श्री मितलेश कश्यप सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

रिपोर्ट: News365DaysChhattisgarh

